बेंगाबाद: तिगोजोरी में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने ग्राम स्तरीय बैठक का आयोजन किया
तिगोजोरी में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की ओर से रविवार को 1 बजे एक ग्राम स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।जिसका आयोजन विभिन्न जन सवालों पर चर्चा तथा पार्टी के दिल्ली चलो कार्यक्रम की सफलता और संगठन विस्तार को लेकर किया गया था। मौके पर फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने मईया सम्मान योजना समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की और जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन की बात कही।