बेंगाबाद: ईद और रामनवमी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बड़ा चौक समेत अन्य चौक-चौराहों और ग्रामीण इलाकों में पुलिस मुस्तैद
ईद और रामनवमी में शांति और सौहार्द बनी रहे इसके लिए बड़ा चौक समेत अन्य चौक चौराहों और ग्रामीण इलाको में पुलिस मुस्तैद है। शुक्रवार को 2 बजे एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने सुरक्षा व्यस्था की जानकारी दी।बताया गया कि नगर क्षेत्र में जहाँ डीएसपी नीरज कुमार सिंह व इस्पेक्टर शैलेश कुमार नजर रख रहे हैं।