बेंगाबाद: बुढ़िया खाद नेशनल उर्दू लाइब्रेरी में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने दिया दावत-ए-इफ्तार
बुढ़िया खाद नेशनल उर्दू लाइब्रेरी में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया की ओर से शनिवार शाम 6 बजे एक दावत-इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों और शहर के गण मान्य लोगों ने शिरकत की। जिसमें मुख्य रूप से स्थानीय विधायक और नगर विकास मंत्री मंत्री सुदिव्य कुमार, सांसद सरफराज अहमद वसमेत कई लोग मौजूद रहे।