बेंगाबाद: गांडेय और बेंगाबाद में राशन कार्ड के लिए eKYC करवाने को लेकर महिलाओं और युवतियों की लगी लंबी कतारें
मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना से संबंधित और राशन कार्ड में ekyc करवाने के लिए गांडेय और बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय भवन व आधार केंद्र में महिलाओं व युवतियों की भीड़ गुरुवार को 3 बजे तक लगी रही।इसी क्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन विभाग समेत आधार सेवा केंद्र में भीतर से लेकर बाहर तक फरियादियों की काफ़ी भीड़ कतार में खड़े नजर आई।