बीकानेर: चिकित्सा मंत्री के बयान पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, पीबीएम धरने के दौरान पोस्टर की ‘जुबान’ तेजाब से साफ कर लगाई आग
बीकानेर में पीबीएम अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मंत्री के पोस्टर पर बनाई गई करीब 10 मीटर लंबी प्रतीकात्मक जुबान को पहले तेजाब से साफ किया और बाद में उसमें आग लगा दी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि