मधेपुरा जिले में आधुनिक तकनीकों से लैस कोशी के पहले अत्याधुनिक ऑटोमैटिक कार वॉशिंग सेंटर Jetx Auto Care का भव्य उद्घाटन हुआ। यह अत्याधुनिक वाशिंग सेंटर मधेपुरा जिला मुख्यालय से सटे मानिकपुर में मुख्य सड़क के बगल में अवस्थित है. वाशिंग सेंटर के संचालकों द्वारा जानकारी दी गई कि इस नए सेंटर के खुलने से अब स्थानीय वाहन मालिकों को गाड़ियों की सफाई के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यहाँ मात्र 5 से 10 मिनट में अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीकों द्वारा गाड़ियों की बेहतरीन सफाई, फोम वॉश, अंडरबॉडी वॉश और वैक्यूम क्लीनिंग की सुविधा मिलेगी।
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)