रन्नौद: कवरेज के दौरान रन्नौद के पत्रकारों पर हमला करने वाले आरोपी दो दिन बाद भी फरार, प्रेस क्लब ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र के रन्नौद के पत्रकारों पर ग्राम पहाड़ाखुर्द में 17 नवंबर को कवरेज के दौरान चार पत्रकारों पर हुए।हमले के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी न होने से पत्रकार समुदाय में आक्रोश है। घटना उस समय हुई।जब पत्रकार जयकुमार झा, प्रदीप जैन, अफजल शाह और प्रवीण मिश्रा शासकीय उचित मूल्य दुकान की कार्यप्रणाली की जांच करने पहुंचे थे।