शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित सड़ बायपास पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार को उजाड़ दिया। इंदार थाना क्षेत्र के बिजरौनी गांव के रहने बाले बाइक चालक इमरत जाटव की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं गंभीर रूप से घायल उनके 16 वर्षीय पुत्र रूपेश जाटव ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।