कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के शनिवार दोपहर 12 बजे शिवपुरी जिले की सीमा में प्रवेश करते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के रन्नौद, बदरवास, कोलारस और खरई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के नेतृत्व में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।