सिंगरौली: शहर में अवैध रूप से बनी कालोनियों का सर्वे कर कालोनी विकास नियम के तहत करे कार्यवाही- कलेक्टर, शहर में किये गये अतिक्रमणो का हटाकर साफ सफाई व्यवस्था करे दुरूस्त
शहर में अवैध रूप से बनी कालोनियो का सर्वे कर कालोनी विकास नियम के तहत शीघ्र कार्यवाही किया जाये। साथ ही शहर के अतिक्रमण का शीघ्र हटाया जाये एवं शहर के नाले नालियो की वर्षात के पूर्व सफाई कराकर किटनाशक दवाओं का छिड़कावा कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा नगर निगम आयुक्त को दिया गया।