सिंगरौली: मतगणना दिवस के तैयारियो को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, सभी तैयारियो को समय पर पूर्ण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करे- चन्द्रशेखर शुक्ला
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला के अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में मतगणना दिवस के तैयारियो को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिये कि जिन अधिकारियो को दायित्व सौपा गया है उसे आपसी समन्वय बनाकर कार्यो को किया जाना सुनिश्चित करे। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिये कि मतगणना स्थल पर साफ सफाई ,पेयजल आदि कि व्यवस्थाओ को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। वही अधीक्षण यंत्री विद्युत को मतगणन दिवस पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निदेश दिये गये।