सिंगरौली: महिला जिला पंचायत सदस्य के साथ कंदोई कंपनी के कर्मचारियों ने की मारपीट दो लोगों पर मामला दर्ज
एनसीएल के निगाही परियोजना में कार्यरत ओबी कंपनी कंडोई के एचआर रंजीत ओझा व एक अन्य व्यक्ति के द्वारा जिला पंचायत सदस्य सविता कुमारी प्रजापति के साथ मारपीट करने व जातिगत रूप से अपमानित किए जाने का मामला सामने आया है। महिला जिला पंचायत सदस्य की शिकायत पर नवानगर पुलिस ने कंडोई कंपनी के एचआर रंजीत ओझा व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।