सिंगरौली: पिडरवाह गांव में एक जहरीले सर्प के काटने से एक 12 वर्षीय बालिका की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पिडरवाह निवासी एक 12 वर्षीय बालिका की कमरे में एक जहरीले सर्प ने डस लिया। जहां उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रसोई के बाहर कमरे में पानी लेने 12 वर्षीय बालिका गई थी। घात लगाए बैठे एक जहरीले सर्प ने डस लिया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है।