सिंगरौली: जिले में तापमान पहुंचा 43 डिग्री के पार, बेचैन करने वाली पड़ रही गर्मी, लू के थपेड़ों ने किया परेशान, बच्चे हो रहे लू के शिकार
ऊर्जाधानी में विगत दो दिनों से मौसम का मिजाज बदल जाने से तापमान उछलकर 43 डिग्री जैसे महसूस हो रहा है जहां आज भी 43 डिग्री के ऊपर तापमान महसूस किया गया है। दरअसल ऊर्जाधानी में सूर्य देवता अपना असली रूप दिखा रहे हैं।आलम यह है कि दो दिनों से लोगों को बेचैन करने वाली गर्मी से हर कोई परेशान है घरों के अंदर बाहर कहीं भी राहत नहीं है।वहीं जिला चिकित्सालय में इन दिनों के लू के चपेट में आने से बच्चे भारी तादाद में इलाज के लिए भर्ती हो रहे हैं।इधर मौसम विभाग ने अभी मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की बात कही है।