सिंगरौली: कार्य में लापरवाही बरतने पर एक उपयंत्री एवं सचिव को कलेक्टर ने किया निलंबित
कलेक्टर चन्द्रषेखर शुक्ला के द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने के फलस्वरूप सुनील कुमार नरेती, उपयंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं ग्राम पंचायत कथुरा के सचिव अजीत कुमार उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया । विदित हो कि वर्तमान में ग्रामवासियों को पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है और कई बार निर्देष दिये जाने के बावजूद नलजल योजनाओं के संचालन एवं हेण्डपंपों के संधारण में उपयंत्री के द्वारा लापरवाही बरती तथा ग्राम पंचायत क्षेत्र कथुरा के सचिव अजीत कुमार उपाध्याय बिना किसी सूचना के बैठक में अनुपस्थिति होने प्रभाव से निलंबित किया गया है।