कलान: गांव पृथ्वीपुर कुबेरपुर में बिजली का ट्रांसफार्मर फुंकने से 300 से अधिक घरों की बत्ती गुल
गांव पृथ्वीपुर कुबेरपुर में बिजली का ट्रांसफार्मर फुंकने से 300 से अधिक घरों की बत्ती गुल हो गई। स्थानीय निवासी देवेंद्र राठौर ने आज विद्युत विभाग को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उनके गांव में बुधवार की रात ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस संबंध में लाइनमैन को सूचना दी परंतु लाइनमैन ट्रांसफार्मर बदलने के लिए बहाने बना रहा है।