रायडीह: तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच परसा फुटबॉल मैदान में हुआ संपन्न,पूर्व भाजपा विस प्रत्याशी रहे मुख्य अतिथि
Raidih, Gumla | Sep 15, 2024 रायडीह प्रखंड के परसा फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुमला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी मिसिर कुजूर उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने हाथ मिलाकर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद फुटबॉल को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया। वही विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया।