रायडीह: फादर जे बकार्ट एस जे बालिका अंतर हाई स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का जय किसान +2 मैदान में किया गया आयोजन, SDPO मुख्य अतिथि
Raidih, Gumla | Sep 14, 2024 रायडीह के जय किसान + टू स्कूल मैदान में फादर जे बकार्ट एस जे बालिका अंतर हाई स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चैनपुर एसडीपीओ अमिता लकड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व बॉल को की मारकर मैच का उद्घाटन किया। एसडीपीओ ने कहा गुमला की धरती में प्रतिभा की कमी नहीं है। लक्ष्य को निर्धारित कर परिश्रम करें सफलता जरूर मिलेगी।