रायडीह: रायडीह थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 30 में से चार आवेदन का हुआ त्वरित निष्पादन
Raidih, Gumla | Sep 11, 2024 नागरिकों के शिकायत का त्वरित व प्रभावी निवारण हेतु झारखंड पुलिस की पहल पर गुमला पुलिस के द्वारा रायडीह थाना परिसर में प्रशिक्षु डीएसपी की देखरेख में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर आए थे। समस्या में 30 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें चार आवेदन का त्वरित निष्पादन किया गया।