रायडीह: रायडीह प्रखंड कार्यालय के परिसर मे अवस्थित टाना भगत भवन के पास करम पर्व की पूर्व संध्या पर हुआ करम मिलन समारोह का आयोजन
Raidih, Gumla | Sep 13, 2024 रायडीह प्रखंड कार्यालय के परिसर में अवस्थित टाना भगत भवन के पास डाडा पड़हा के तत्वाधान में करम पर्व की पूर्व संध्या पर करम मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित विभिन्न गांवों के आदिवासी खोडहा दल शामिल हुए। सभी ने नाच गान किया और लोक कला एवं संस्कृति की पहचान को दर्शाया। करम पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश देता है।