रायडीह: कोंडरा साप्ताहिक बाजार में पॉकेटमारी करती महिला को ग्रामीणों ने पीटकर किया पुलिस के हवाले
Raidih, Gumla | Sep 12, 2024 रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत कोंडरा साप्ताहिक बाजार में पॉकेटमार गिरोह की एक महिला सदस्य को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक बाजार में एक महिला के पर्स से रुपए गायब होने की खबर बाजार में फैल गई। शक के आधार पर एक महिला को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दी इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।