टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक आयोजित, केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित रहे
टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में गुरुवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शान द्वारा संचालित योजनाओं का जिले में सफल क्रियान्वयन कर शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए।