टीकमगढ़: अस्तोन गांव में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, वीडियो वायरल, पुलिस ने दो घायलों की एमएलसी कराई
टीकमगढ़ जिले के अस्तोन गांव में गुरुवार को दो पक्ष में विवाद हो गया दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। बताया गया कि ट्रैक्टर निकलने से कीचड़ फैलने को लेकर यह विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।