टीकमगढ़: बड़माड़ई गांव में परिवार के दो लोगों ने एक व्यक्ति को फावड़े से मारा, ज़िला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के बड़माड़ई गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। घर व्यक्ति का नाम कमलेश प्रजापति बताया गया है। परिजन ने बताया कि घर के दरवाजे से बकरी निकलने को लेकर परिवार के ही दो लोगों ने कमलेश के साथ फावड़े से मारपीट कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।