पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के छौडादानो थाना अंतर्गत गुप्त सुचना के आधार पर वांछित शराब माफिया उन्जेश यादव, पिता- चंद्रिका राय, साकिन- कुदरकट,जिला- पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी को विधिवत गिरफ्तार किया गया हैं। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में शराब के कांड में अपराधिक इतिहास रहा है। जानकारी पुलिस के द्वारा मंगलवार दोपहर करीब 03:40 बजे दिया गया।