डायट मोतिहारी में पी बी एल बैठक-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला का किया गया आयोजन
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, पूर्वी चम्पारण श्री नित्यम कुमार गौरव की अध्यक्षता में दिनांक 23 जून 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), मोतिहारी के सभागार में "परियोजना आधारित अधिगम (PBL)" विषय पर एक दिवसीय बैठक-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में जिला अंतर्गत विद्यालयों में अनुभव आधारित एवं करके सीखने की पद्धति को सुदृढ़ करना। शिक्षकों को PBL की अवधारणा, क्रियान्वयन प्रक्रिया, मूल्यांकन पद्धति एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज से अवगत कराना भी इस कार्यशाला के मुख्य उद्दश्यों में शामिल है।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा द्वारा उद्घाटन संबोधन में कार्य की प्रगति पर जोर दिया गया । वहीं इस कार्य को धरातल पर लागू करने पर विशेष बल दिया गया। डायट प्रवक्ताओं द्वारा PBL के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पक्षों पर तकनीकी सत्र के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत की गई। कुछ चयनित विद्यालयों द्वारा PBL पर किए गए नवाचारी कार्यों का प्रस्तुतीकरण कर साझा किया गया । PBL आधारित वार्षिक कार्ययोजना निर्माण पर समूह चर्चा की गई।
जिला तकनीकी टीम, पूर्वी चम्पारण द्वारा PBL बच्चों में तार्किक क्षमता, समस्या समाधान, टीम वर्क एवं संवाद कौशल विकसित करने का सशक्त माध्यम बताया गया । जिले के सभी विद्यालयों में इसे प्रभावी रूप से लागू करने हेतु यह उन्मुखीकरण कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मोतिहारी श्री सरोज कुमार सिंह,कुमार,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, छौंडादानों, रामानुजम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ,फेनहारा , कपिलदेव राम,सम्भाग प्रभारी श्री दिलीप कुमार , आमन्त्रित सदस्य नागेन्द्र प्रसाद, जिला टेक्निकल टीम से रमेश कुमार, कमलेश कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, अंजना कुमारी ,बिभाष चन्द्र, सरिता कुमारी के साथ जिले के सभी प्रखंडों की टेक्निकल टीम उपस्थित रही ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar