फर्रुखाबाद: मोहल्ला बजरिया स्थित मां हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, डिप्टी CMO ने OT को किया सीज
फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया स्थित माँ हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा काट दिया उसके बाद सूचना मिलते ही डिप्टी सीएमओ दीपक कटारिया मौके पर पहुंचे और अस्पताल की अनीयताओं के चलते ओटी को सील कर दिया। हंगामा होता देखकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित परिजनों ने डॉक्टर पर गुंडो को बुलाकर मारपीट की घटना का आरोप लगाया है।