ढोलना कोतवाली क्षेत्र के गांव तैयबपुर सुजांतगंज की रहने वाली गंगा देवी नाम की महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि खेत में शौच करने को लेकर हुए विवाद में गांव के ही भूपेंद्र कुमार, पोखपाल, कमल सिंह और लटूरी सिंह ने गाली-गलौज के बाद उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।