किशनगंज:-जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सूचित किया गया है कि गलगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चेकपोस्ट से पूर्व कोयला लदे वाहनों की लंबी कतार एवं ओवरलोड वाहनों के परिचालन के संदर्भ में वस्तुस्थिति निम्नवत है—
1.वाहनों की नियमित जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। संबंधित तिथि को परिवहन विभाग के EI एवं ESI द्वारा उक्त वाहनों की जांच की गई तथा नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार चालान/दंड की कार्रवाई की गई।
2.जांच के दौरान अधिकांश कोयला लदे वाहन निर्धारित वजन सीमा के अंदर पाए गए। अतः सड़क पर वाहनों की लंबी कतार दिखाई देने मात्र से यह निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है कि कतार में खड़े सभी वाहन ओवरलोड थे।
3.संबंधित वाहन मुख्यतः लकड़ी का कोयला (charcoal) लेकर चलते हैं। चेकपोस्ट पर इनके आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य वैधानिक मानकों की जांच की जाती है। जिन वाहनों में आवश्यक दस्तावेज/चालान की कमी पाई जाती है, उनके विरुद्ध MV act के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।
जांच के दौरान केवल वजन की जांच ही नहीं, बल्कि over-height, lateral projection, alteration तथा अन्य दस्तावेज संबंधी कमियों की भी जांच की जाती है। इन कमियों के पाए जाने पर नियमानुसार चालान किया जाता है। संबंधित वाहन के चालक को वाहन के जांच के दौरान एक प्रिंटेड चालान/दस्तावेज की मांग की जाती है एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। अतः यह कहना कि वाहनों को बिना किसी जांच अथवा कार्रवाई के चेकपोस्ट से आगे जाने दिया जा रहा था, यह उचित नहीं है ।
यह भी स्पष्ट किया जाता है कि पूर्व से ही EI एवं ESI द्वारा चेकपोस्ट पर इन वाहनों की जांच कर कार्रवाई की जा चुकी थी। अतः चेकपोस्ट के पूर्व वाहनों की कतार दिखाई देने का कारण केवल ओवरलोडिंग मानना उचित नहीं होगा।
जिन वाहनों में overloading नहीं पाई गई, उनमें भी यदि वाहन की ऊंचाई, lateral projection, alteration अथवा दस्तावेज संबंधी कोई अनियमितता पाई गई, तो उस विशिष्ट उल्लंघन के लिए नियमानुसार चालान किया गया।
परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोडिंग एवं अन्य मोटर वाहन नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध नियमित जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी चेकपोस्ट एवं संवेदनशील मार्गों पर जांच को प्रभावी बनाए रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
अतः समाचार में कोयला लदे वाहनों की लंबी कतार के आधार पर व्यक्त की गई ओवरलोडिंग एवं जांच व्यवस्था संबंधी आशंका को उपलब्ध तथ्यों के आधार पर सामान्यीकृत नहीं किया जा सकता। संबंधित वाहनों की जांच EI एवं ESI द्वारा की गई है तथा उपलब्ध वीडियो में भी जांच/दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई दिखाई देती है। अधिकांश वाहनों के निर्धारित वजन सीमा के भीतर पाए जाने के बावजूद over-height, lateral projection, alteration अथवा दस्तावेज संबंधी उल्लंघनों पर नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई है। #viralreels #vacaciones #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #videogames #2026Goals #newyork