किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक-18.09.2026 को पुलिस कप्तान संतोष कुमार द्वारा बीबीगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वही निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों एवं विभिन्न शाखाओं का अवलोकन करते हुए कांडों के अनुसंधान एवं निष्पादन, लंबित मामलों की समीक्षा, विधि-व्यवस्था संधारण तथा पुलिसिंग की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन तथा आमजनों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील एवं तत्पर रहते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #viralreels #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #videogames #Vacaciones #2026Goals
Kishanganj Police
Bihar Police