विष्णुगढ़: मौत के बिलों में कैद डुमरसोंघा के आदिवासियों का सच: जहाँ सांप-चूहे बनते हैं पड़ोसी, सरकारी फाइलों में दम तोड़ रही सांसें
मौत के बिलों में कैद झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत के डुमरसोंघा के आदिवासियों का सच: जहाँ सांप-चूहे बनते हैं पड़ोसी, सरकारी फाइलों में दम तोड़ रही सांसें। पक्के मकान का सपना संजोते-संजोते बेमौत मरने को विवश हैं यहां के आदिवासी; न सड़क है, न पानी और वज्रपात की मृतका के परिजनों को आज तक नहीं मिला मुआवजा।