लखीसराय: कर्तव्यनिष्ठ सिपाही विकास कुमार पूनम को नम आंखों से अंतिम विदाई, पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा
लखीसराय: नया बाजार पुलिस लाइन में पुलिस बल के सिपाही संख्या 205, विकास कुमार के असामयिक निधन पर को पुलिस केंद्र, लखीसराय में भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन शनिवार की दोपहर 1:30 पर किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक समेत जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।