चास: बोकारो ट्रेजरी से वेतन में कथित अनियमित निकासी का मामला, बोकारो डीसी ने जांच का आदेश दिया
Chas, Bokaro | Apr 6, 2026 बोकारो ट्रेजरी से *एक दारोगा के वेतन मद में 20 महीनों के दौरान 3.15 करोड़ रुपये की निकासी* से संबंधित दैनिक समाचार पत्र के प्रकाशन पर *जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान* लिया है।*उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा* ने मामले की गंभीरता को देखते हुए *अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी* को विस्तृत जांच का आदेश दिया है।