दरभा: भारी बारिश के चलते तीरथगढ़ जलप्रपात बंद, वन विभाग ने पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए जारी किया आदेश
Darbha, Bastar | Sep 11, 2026 बस्तर में देर रात से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते प्रसिद्ध तीरथगढ़ जलप्रपात को आज पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। वन विभाग ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए जलप्रपात क्षेत्र में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाई है। लगातार बारिश के कारण जलप्रपात में पानी का बहाव बढ़ने और आसपास के क्षेत्र में फिसलन की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।