जमुई: DM ने बैठक कर नीलाम पत्र वाद, राजस्व संग्रहण एवं विभाग के कार्यों की की समीक्षा, दिए निर्देश
Jamui, Jamui | Feb 24, 2025 DM अभिलाषा शर्मा ने कार्यालय कक्ष से नीलाम पत्र वाद एवं राजस्व से संबंधित मामले को लेकर अपर समाहर्ता जमुई व नीलाम पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के सभी अंचलाधिकारियों के साथ सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे समीक्षा बैठक की। उक्त जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने शाम 7:00 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी है।