जमुई: जमुई जिले के सभी प्रखंडों में पर्यवेक्षकीय स्तर के पदाधिकारियों को बीईओ के पद पर किया जाएगा प्रतिनियुक्त
Jamui, Jamui | Feb 24, 2025 जिले के सभी प्रखंडों में शिक्षा विभाग के शैक्षणिक व विभागीय कार्यों के बेहतर निष्पादन को लेकर बीईओ के रिक्त पदों पर प्रखंड के पर्यवेक्षकीय स्तर के पदाधिकारियों को अपने कार्यों के अतिरिक्त वित्तीय अधिकार सहित बीईओ के पद प्रतिनियुक्त किया जा सकेगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने डॉ एस सिद्धार्थ ने सोमवार 5 बजे डीएम को निर्देश जारी किया।