जमुई: इस्लामनगर में दबंग पड़ोसियों ने छुरा से हमला कर नाना और नतनी को किया घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Feb 24, 2025 शहर के इस्लाम नगर मोहल्ला में एक अपराधिक मामले में कोर्ट के द्वारा निर्गत कुर्की वारंट के रंजिश में दबंगों ने सोमवार की दोपहर 2:00 बजे घर में घुसकर अब्बास प्यादा और उनकी नतनी सब्बू खातून को छुरा व लोहे की रड से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना कि जानकारी पुलिस को दी गई और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।