जमुई: झाझा अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी को DM ने किया निलंबित, पूर्व में भी दो बार हो चुके हैं निलंबित
Jamui, Jamui | Feb 24, 2025 झाझा अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी आदेश कुमार सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। पूर्व में कई संगीन आरोप में दो बार निलंबित हो चुके आदेश कुमार सिंह को डीएम अभिलाषा शर्मा ने निलंबित कर दिया है। इसपर कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप है। उक्त जानकारी डीपीआरओ ने सोमवार की शाम 6:10 मिनट में प्रेस रिलीज जारी कर दी है।