जमुई: गोरवा मटिहाना गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने महिला को पीटा, पीड़ित ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई
Jamui, Jamui | Feb 24, 2025 गोरवा मटिहाना गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने महिला को मारपीट किया। जिसमें महिला घायल हो गई। वही सोमवार की दोपहर 3 बजे पीड़ित महिला समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंची। जहां एसपी मदन कुमार आनंद को आवेदन देते हुए पीड़िता तेबुन खातून ने बताया कि उसके पड़ोसी मोहम्मद नौशाद उसके जमीन को हड़प्पना चाहता है। विरोध करने पर मारपीट किया जाता है।