नईसराय: नई सराय पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में महिला अपराधों के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत नई सराय पुलिस ने 5 दिन पहले गायब हुई 15 वर्षीय नाबालिग को मंगलवार सुबह दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि, बीती 15 जुलाई को नाबालिग के परिजनों ने नाबालिग के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।