रैपुरा: NH-39 खिला चौकी के पास दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से पुल के नीचे गिरी पिकअप, 24 घंटे तक दबा रहा चालक
Raipura, Panna | May 22, 2025 नेशनल हाइवे-39 पर खिला चौकी के समीप एक दर्दनाक हादसे में एक पिकअप वाहन पुल के नीचे जा गिरा। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे के बाद पिकअप का चालक लगभग 24 घंटे तक वाहन के नीचे बेहोशी की हालत में फंसा रहा, जिसकी जान एक वनकर्मी की सतर्कता से बच सकी।