बंदगांव: कराईकेला व आसपास में धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व
कराईकेला एवं आसपास के क्षेत्रों में दूसरे दिन भी बुधवार को प्रकृति उपासना का पर्व करमा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से करम डाली की पूजा-अर्चना की और ढोल-मांदर की थाप पर करमा गीत गाते हुए पूजा स्थल तक पहुंचीं।