कोंडागांव: ग्राम कुसमा में एक आदिवासी महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसमा के बड़े पारा में एक आदिवासी महिला ने अज्ञात कारणों से बीती शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा सिटी कोतवाली में दी गई। वहीं बताया जा रहा है कुसमा निवासी महिला बुधयारीन कोर्राम पति लोकमन कोर्राम उम्र 48 वर्ष की कुछ हफ्ते पहले से मानसिक स्थिति खराब चल रही थी वही महिला शराब पीने की आदि थी।