कोंडागांव: कोंडागांव के ट्यूटर शिक्षक पुनर्नियुक्ति की कर रहे मांग, 2017 से कार्यरत ट्यूटर शिक्षकसंघ ने बस्तर सांसद को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ट्यूटर शिक्षक संघ ने आज बस्तर सांसद महेश कश्यप को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में उन्होंने 2017 से माध्यमिक शाला और प्राथमिक शाला विद्यालयों में कार्यरत ट्यूटर शिक्षकों को 2024-25 में पुनः नियुक्त करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि विगत कई वर्षों से कार्यरत इन शिक्षकों में से आधे से अधिक अभी भी बेरोजगार है।