देहरादून: हल्द्वानी की घटना के बाद गुरुवार देर रात को डीएम सोनिका और एसएसपी अजय सिंह ने देहरादून में सुरक्षा का लिया जायजा
हल्द्वानी में उपद्रव के बाद देहरादून मेंभी पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं। गुरुवार देर रात डीएम सोनिका और एसएसपी अजय सिंह ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।दोनों अधिकारियों ने सभी थानों की पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसी को अलर्ट किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी नजर रखी जा रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।