देहरादून: लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा, फरवरी में किया जा रहा अभियान
भाजपा प्रदेश कार्यालय में लाभार्थी संपर्क अभियान की शुरुआत हो चुकी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का कहना है कि लाभार्थी संपर्क अभियान इस फरवरी के माह में किया जा रहा है जिसमें लोकसभा स्तर की टीम की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है और लाभार्थी संपर्क योजना के सम्बंध में चर्चा की जा रही है ।