देहरादून: मुख्यमंत्री आवास देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए बवाल पर दिया बयान
गुरुवार शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में हुए बवाल पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। हल्द्वानी में नजूल भूमि पर बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को ध्वस्त करने के बाद अराजक तत्वों ने पथराव और आगजनी की थी।