देहरादून: राज्य आंदोलनकारियों के 10% आरक्षण को लेकर कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने सरकार पर साधा निशाना
राज्य आंदोलनकारियों के 10% आरक्षण को लेकर कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरीश रावत सरकार में आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप 10% क्षैतिज आरक्षण का फैसला करवाया गया, 2016 में गैरसैंण विधानसभा में लाया गया और उस वक्त के तत्कालीन गवर्नर ने इस पर मुहर लगाना सही नहीं समझा लेकिन अब चुनाव को देखते हुए इसे पास करवा दिया गया है।