देहरादून: भाजपा मुख्यालय देहरादून में सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता
गुरुवार दोपहर 3.30 बजे भाजपा मुख्यालय देहरादून में सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ब्लॉक प्रमुख एवं दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्यों समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों को फूलमाला एवं पटका पहना कर पार्टी में शामिल कराया।