चित्तौड़गढ़। बस्सी थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर अफीम तस्करी कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने संजय जाट, निवासी पिपलिया कलां और नारायण जाट, निवासी तुर्किया खुर्द के कब्जे से 1 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम और मोटरसाइकिल जब्त की।